फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor-trolley veers off road as embankment collapses; pilgrims have a narrow escape

Etawah News: सड़क किनारे मिट्टी धंसने से ट्रैक्टर-ट्रॉली घुसी, बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley veers off road as embankment collapses; pilgrims have a narrow escape
फोटो 23:: गड्ढे में घुसी ट्रॉली से निकलते श्रद्धालु। संवाद
बकेवर। चंद्रपुरा गांव के पास शनिवार शाम कुड़रिया रजवाहा मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे मिट्टी धंसने से गड्ढे में घुस गई। वाहन को साइड देने के दौरान ट्रॉली का आधा पहिया गड्ढे में जा गिरा और ट्रॉली पलटने लगी। गनीमत रही कि पास में लगे पेड़ के सहारे ट्रॉली टिक गई और बड़ा हादसा टल गया। ट्रॉली में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

शनिवार को लखना स्थित मां कालिका देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। मंदिर तक पहुंचने के लिए कई वाहन चालक स्थानीय मार्गों का इस्तेमाल कर रहे थे। इकदिल क्षेत्र के चांदनपुर गांव से श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली से झंडा चढ़ाने जा रहे थे। संजय कुमार ने बताया कि वह दो ट्रैक्टर और एक लोडर के साथ श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान कुड़रिया रजवाहा मार्ग पर चंद्रपुरा गांव के पास बेरीखेड़ा की तरफ से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

तभी सड़क किनारे की मिट्टी धंस गई और ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया गड्ढे में चला गया। इससे ट्रॉली एक तरफ झुककर पलटने लगी, लेकिन पेड़ के सहारे टिक गई। अचानक हुए हादसे से ट्रॉली में बैठे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। घबराकर कुछ लोग नीचे कूद पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहत की बात रही कि किसी श्रद्धालु को चोट नहीं आई। बाद में स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों की मदद से फंसी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed