{"_id":"5844598a4f1c1bd303a86238","slug":"took-gayatri-mantra-deeksha","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन पवित्र करने को गायत्री मंत्र की दीक्षा ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन पवित्र करने को गायत्री मंत्र की दीक्षा ली
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में फ्रेंड्स कालोनी के गायत्री पार्क में चल रहे लोक जागरण जन सम्मेलन और 24 कुुंडीय गायत्री महायज्ञ में रविवार को सैकड़ाें श्रद्धालु पहुंचे और यज्ञ में आहुतियां डालीं। टोली नायक राम तपस्या आचार्य और सह नायक डा. डी पटेल ने युग ऋषि के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने गायत्री मंत्र की दीक्षा ली।
टोली नायक आचार्य राम तपस्या ने कहा कि सभी बीमारियों एवं समस्याओं की मूल जड़ मन की खराबी है। जिसके कारण चिंता, भय और आशंका व्यक्ति को बेचैन कर देती है। यहं नहीं मन में गलत विचार लाने से मनुष्य पाप करता है। जिससे जीवन बर्बाद हो जाता है। उन्होेंने कहा कि मन को स्वस्थ और पवित्र रखने के लिए गायत्री मंत्र का जप व ध्यान सर्वोत्तम औषधि है। युग ऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने मानव समुदाय के अंदर ज्ञान का दीपक जलाने के लिए गायत्री को जन-जन के लिए सर्वसुलभ कर दिया। आयोजन में अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विजय सिंह यादव, ब्रह्मजीत उपाध्याय, हरीओम वर्मा, राकेश राही, रवि, राहुल, बल्देव प्रसाद यादव, कुक्की बाबा, रामलखन ओझा, रामसेवक राठौर, नरेश सिंह चौहान आदि सहयोग रहा। यज्ञ में दीक्षा संस्कार संपन्न कराए गए। टोली में आए शुभम व महेश ने युग संगीत से लोगों को आनंद विभोर कर दिया। उन्होंने युग निर्माण के कार्य में समय व अंश दान करने के लिए प्रेरित किया। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया।