{"_id":"61d49267c823a8227f11f0b3","slug":"took-away-goods-worth-lakhs-from-two-places-etawah-news-knp6735618196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो स्थानों से लाखों का माल ले उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो स्थानों से लाखों का माल ले उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना/लवेदी। थानाक्षेत्र के मोहल्ला महावीर नगर में सोमवार की रात को चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवर समेत अन्य सामान चुरा ले गए।
घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उधर, बकेवर क्षेत्र के गांव नगला कला में भी चोर करीब डेढ़ लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए।
महावीर नगर निवासी अमित कुमार परिवार के साथ दो दिन पूर्व दिल्ली गए थे। मकान में ताला लटका था। सोमवार की रात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर अलमारी व बक्सों में रखे जेवर और नकदी के अलावा अन्य सामान चुरा ले गए।
घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब अमित के भाई विमलेश ने ताले टूटे देखे। उसने घटना की जानकारी भाई को दी। विमलेश ने बताया कि चोर 20 हजार रुपये नकद, चार चांदी के सिक्के, सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी कानों के कुंडल, चांदी की चार जोड़ी पायलें ले गए।
विज्ञापन
बताया कि अन्य सामान की जानकारी अमित के आने के बाद ही पता चलेगा। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
उधर, बकेवर थाना क्षेत्र के गांव नगला कला निवासी अजय कुमार के घर सोमवार की रात को अलमारी में रखे एक लाख कीमत के जेवर व 50 हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए।
परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोते रहे। घटना की जानकारी सुबह परिवार के लोगों के जागने के बाद हुई। कमरे की कुंडी कटी देख दंग रह गए। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।