फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "Through attention to character building '

‘चरित्र निर्माण में ध्यान माध्यम’

Tue, 14 Jul 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 14 Jul 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
"Through attention to character building '

‘युवाओं के चरित्र निर्माण में ध्यान एक सशक्त माध्यम है। युवावर्ग योग की विभिन्न विधियों से अपनी ऊर्जा को एकत्र कर सही दिशा में लगा सकता है।’ यह बात डीडीओ और आर्ट लिविंग के शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने कही।

विज्ञापन


वह प्रारंभ समाजसेवी संस्थान के तत्वावधान में वॉलंटियर एप्रोच फॉर बेटर इंडिया एवं युवाओं के चरित्र निर्माण में योग की भूमिका विषय पर गोष्ठी व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह आयोजन आवास विकास कालोनी में हुआ। इसमें संस्था ने स्वयंसेवकों को उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन


डीडीओ अनिल कुमार सिंह व केकेडीसी प्रबंध समिति अध्यक्ष लक्ष्मीपति वर्मा ने उन्हें प्रमाणपत्र सौंपे। प्रबंध समिति अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि योग भारत द्वारा विश्व का दिया अनमोल उपहार है। जबतक युवा भोग विलास भरे जीवन को योग के जरिए अनुशाषित नहीं कर लेते तब तक लक्ष्य की प्राप्ति संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था सचिव दीप नारायण शुक्ला ने कहा कि आज देश की उन्नति के लिए हम सभी के रचनात्मक सहयोग की जरूरत है। केवल नेताओं और सरकारी विभागों को कोसने से कुछ नहीं होगा। 

कार्यक्रम में अभिषेक मिश्र, दीपक बाथम व कुलदीप यादव एकता कालोनी, मनीष रावत शांति कालोनी, राजीव धनगर सिविल लाइंस को संस्था से जुड़कर उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।


इसके अलावा रोहित सिंह, हरेंद्र शुक्ला, आदित्य मिश्रा, सनी यादव, धर्मेंद्र दुबे, नवीन तिवारी, करन भदौरिया, योगेश यादव, वरुण, अनूप को विश्व योग दिवस पर निशुल्क प्रशिक्षण शिविरों के संचालन के लिए सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed