फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Officials stirred into action after high-tension wires were found hanging low over the fields.

Etawah News: जागे अधिकारी, कसे गए खेतों पर नीचे लटके हाईटेंशन के तार

Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Officials stirred into action after high-tension wires were found hanging low over the fields.
फोटो: 42 जरहौली में बिजली के तारों को कसने का कार्य करते बिजली कर्मी। संवाद
उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के जरहौली नलकूप की 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के नीचे लटकते तारों को कसने का कार्य बुधवार को बिजली निगम ने शुरू करा दिया। यह हाईटेंशन लाइन के तार किसानों के लिए खतरा बने हुए थे। किसान लंबे समय से तारों को ऊंचा करने की मांग कर रहे थे लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला में 14 अक्तूबर के संस्करण में ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया। खबर प्रकाशित होने के बाद निगम के अधिकारी सक्रिय हुए और बुधवार को तारों को ऊंचा कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना था कि खेतों पर तार इतने नीचे थे कि ट्रैक्टर से जोताई करने में डर लगता था। इससे कभी भी दुर्घटना का खतरा बना रहता था। अब तार ऊंचे होने से किसानों ने राहत की सांस ली है और वह बिना किसी डर के अपने खेतों में जोताई आदि का कार्य भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed