फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three people arrested in kidnapping case

अपहरण के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested in kidnapping case
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र से फिरौती के लिए पशु व्यापारी का हरेंद्र सिंह यादव के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र के विकास कालोनी निवासी हरेंद्र का उदी चौराहा बढ़पुरा के गोविंद राजपूत के साथ 16 नवंबर को भैंस खरीदने के लिए भिंड मध्यप्रदेश गए थे।
विज्ञापन

उनके साथ रिश्तेदार उमेश यादव भी गया था। चकरनगर क्षेत्र से हरेंद्र का नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर लिया था, जबकि उमेश व गोविंद को फिरौती की रकम लाने के लिए छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेंद्र की रिहाई के लिए पांच लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। हरेंद्र के बेटे अनुराग ने पिता के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने हरेंद्र को मुक्त करा लिया था, लेकिन अपहरणकर्ता हाथ नहीं लगे थे।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही गोविंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।
इसी मामले में शनिवार को रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद लखना-लवेदी मार्ग पर ईश्वरीपुरा गांव के पास से काजी टोला बेवर मैनपुरी निवासी जितेंद्र पाल उर्फ लंबू, जायघा रमपुरा जालौन के इंद्रवीर उर्फ लल्ला व कस्बा बेवर मैनपुरी के प्रदीप शर्मा उर्फ शर्मा को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, चाकू व बाइक बरामद करने का दावा पुलिस ने किया है। रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed