फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Three patients of Etawah and Auraiya won battle with Corona

इटावा के दो और औरैया के एक मरीज ने जीती कोरोना से जंग

Fri, 29 May 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Three patients of Etawah and Auraiya won battle with Corona
सीएचसी में बने कोरोना अस्पताल में भर्ती इटावा औरैया समेत पांच जिलों के 16 मरीजों ने शुक्रवार को कोरोना से जंग जीत ली।
विज्ञापन

दूसरी जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मरीजों को उनके घर भेज दिया गया। इस अस्पताल में अभी तक 21 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सीएचसी स्थित कोरोना अस्पताल के प्रभारी डॉ. जयदेश यादव और सीएससी प्रभारी डॉ. सुशील यादव ने बताया कि कोरोना से जंग जीतने वालों में इटावा जिले के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगरिया भाट निवासी स्नेहलता (18) और बकेवर थाना क्षेत्र के रैंग गांव निवासी रमाकांत (30) और औरैया जिले के थाना दिबियापुर के ननपुर ककोर गांव की शबाना (25) शामिल हैं।
कन्नौज जिले के उमर्दा थाना क्षेत्र के मलगई गांव निवासी अरबाज (17), मुसीर (29) के अलावा फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के सराय मैडना गांव निवासी मोहम्मद जीशान (29), र
विज्ञापन

ाजेपुर सराय मैडना निवासी शान मोहम्म्द (45), मिवाजुल हसन (25), इंतजार अली (29), समशाद हुसैन (45), शबाना (40 ) कमालगंज थाना क्षेत्र के गगैईच गांव निवासी नईम खा (45),
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगर खान (45), शारूख (18) ने भी कोरोना से जंग जीत ली है। इसी तरह कानपुर देहात जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के निराडाशाम गांव निवासी संदीप कुमार (29) व बनीपुरा गांव निवासी सतेंद्र कुमार पांडेय (40) ने भी कोरोना को हरा दिया है।
ठीक हुए मरीजों को जसवंतनगर सीएससी से उनके घर भेज दिया गया। सीएमओ डा. एसएन तोमर, एसडीएम जसवंतनगर ज्योत्सना बंधु और डॉ. संदीप, डॉ गौरव आदि मौजूद रहे।

शुक्रवार को 79 कोरोना संदिग्धों के सैंपल सैफई जिला अस्पताल से भेजे गए। सीएमएस डॉ. एसएस भदौरिया ने बताया कि 30 सैंपल जिला अस्पताल में लिए गए जबकि 49 सैंपल मोबाइल वैन द्वारा लाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed