फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   three injured in road accident

मौरंग लदे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, तीन युवक घायल

Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
three injured in road accident
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो दोस्तों के साथ बहन का तिलक लेकर मैनपुरी जा रहे युवक की बाइक में मौरंग लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सैफई के भाला सैया गांव निवासी विनोद कुमार की बेटी रूबी का तिलक बुधवार को मैनपुरी के करहल कस्बे में जा रहा था। तिलक में शामिल होने के लिए रूबी का भाई सुशील कुमार अपने साथी देवेश व जितेंद्र के साथ बाइक से निकला था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस रोड पर हेंवरा से मौरंग लादकर आ रहे ट्रक ने बाइक में
विज्ञापन

टक्कर मार दी। तीनों युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। परिजन सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे और घायलों को आगरा एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवाया। सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद हामिद सिद्दीकी ने बताया कि घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed