{"_id":"6ad3c65bddaeaf00080e5865","slug":"three-including-a-father-and-son-arrested-for-culpable-homicide-not-amounting-to-murder-etawah-news-c-216-1-etw1015-151639-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: गैर इरादतन हत्या में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: गैर इरादतन हत्या में पिता-पुत्र समेत तीन गिरफ्तार
Sun, 18 Oct 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
बकेवर। नगला बनी गांव में बच्चों के विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं।
बकेवर थाना क्षेत्र के नगला बनी गांव में बुधवार को बच्चों के विवाद को लेकर राम नारायण के साथ मारपीट हुई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि शनिवार को आरोपी चंद्रपुरा बंबा के पास दीप चंद्र, उसके पिता राम नरेश व एक नाबालिग को पकड़ा है। कोर्ट के आदेश पर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया, जबकि बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया है।(संवाद)