{"_id":"69c183d712151baf330bba46","slug":"three-girls-selected-in-up-kho-kho-team-etawah-news-c-216-1-etw1013-139783-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: यूपी खो-खो टीम में तीन बालिकाओं का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: यूपी खो-खो टीम में तीन बालिकाओं का चयन
विज्ञापन
इटावा। बालिकाएं खोखो में अच्छा खेलीं। बेहतरीन प्रदर्शन से उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान पाया। इसमें जिले की तीन बालिकाएं चयनित हुई हैं। ये ओडिशा के कटक में होने वाले राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इस खेल से जिले के खिलाड़ी प्रतिभाग कर पाएंगे।खो खो एसोसिएशन इटावा की ओर से इस साल पहली बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए खो खो की टीम भेजी गई थी।
बिजनौर में आयोजित हुई प्रतियोगिता में इटावा बालिकाओं की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। यहां भी उन्होंने सराहनीय प्रदर्शन किया। अच्छे प्रदर्शन पर जिले की बालिका खिलाड़ी में मोहिनी, अनुष्का और रुचि का यूपी की टीम में चयन किया गया है। जिला क्रीड़ा सचिव हिमांशु यादव ने बताया कि इन बालिकाओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।
कटक में होने वाली प्रतियोगिता के लिए ये तीनों बालिकाएं 28 मार्च को प्रयागराज से कटक के लिए रवाना होंगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. मुकेश यादव, टीम के कोच धर्मेंद्र कुमार व विमल कुमार ने बधाई दी। एसोसिएशन के पदाधिकारी रण विजय यादव, लालू यादव, राणा यादव ,संजय सक्सेना, मनोज कुमार, प्रदीप कुमार ने भी इन बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।