{"_id":"6585d8a9df089d322e046c34","slug":"three-arrested-for-cheating-in-the-name-of-job-etawha-news-c-216-1-etw1001-6858-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: नौकरी के नाम पर ठगी करने में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: नौकरी के नाम पर ठगी करने में तीन गिरफ्तार
Sat, 23 Dec 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 23 Dec 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। थाना क्षेत्र के किसान बाजार के पास कैंप लगाकर सुपर स्पेशियलिटी 500 बेड के अस्पताल में नौकरी देने के नाम पर ठगी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से 30 हजार रुपये नकद व विभिन्न जनपदों के 30 युवाओं के शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व पैनकार्ड आदि प्रपत्रों की छायाप्रतियां बरामद की गईं।
थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि सैफई आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में निर्माणाधीन संचालित होने वाले सुपर स्पेशियलिटी 500 बेड अस्पताल में नौकरी के नाम पर लोगों से रुपये हड़पे जा रहे हैं। पीजीआई चौकी प्रभारी एसआई संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीन युवकों को पकड़कर थाने में ले आए। आरोपियों ने अपने नाम संजय कुमार बघेल, विनोद कुमार निवासी एलमपुर गांव थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद व राहुल पांडेय निवासी डॉ. मन्नू गुप्ता वाली, इटावा बताया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी 500 बेड अस्पताल में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 हजार रुपये लेते हैं। अभी 30 हजार रुपये जमा हुए हैं। 30 लोगों के शैक्षिक प्रमाण पत्र जमा हैं, जिनसे आज हम लोगों को रुपये लेने थे। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी का दावा है कि गिरोह के सदस्य यूपी समेत दूसरे राज्यों के युवाओं से ठगी करते थे।