फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Three and a half lakh stolen from woman's house

Fatehpur News: महिला के घर से साढ़े तीन लाख की चोरी

Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 29 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three and a half lakh stolen from woman's house
फतेहपुर। बारावफात पर घर से मायके मेला देखने गई महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और जेवरात पार कर दिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ हाइवे पर उधन्नापुर गांव निवासी मो. शकील खान दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी खुशनुमा बेगम बच्चों के साथ शहर के मसवानी मोहल्ला अपने भाई रियाज के घर बारावफात पर मेला घूमने आई थी। पड़ोसियों ने सुबह शकील के घर का ताला टूटा देखकर खुशनुमा को सूचना दी।महिला परिजनों के साथ घर पहुंची।

घर में सभी कमरों के ताले टूटे देखे। सारा सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर लखनऊ बाईपास चौकी से पुलिस पहुंची। महिला ने बताया कि चोर ताला तोड़कर एक लाख 53 हजार रुपये और दो लाख कीमत के जेवरात चोर चुरा ले गए हैं। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed