{"_id":"6223b0d7e9f8ec216b5f4f21","slug":"this-time-university-examinations-will-also-be-held-on-sunday-etawah-news-knp6840608143","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रविवार को भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रविवार को भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। इस बार विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रविवार को भी होंगी। रविवार के दिन भी कॉलेज स्टाफ को परीक्षा कराने के लिए आना होगा। सेमेस्टर परीक्षाएं पूरे एक माह तक होंगी।
छत्रपति शाहूजी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय कानपुर के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों में सेमेस्टर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया है।
पूरे एक माह तक लगातार परीक्षाएं होंगी। यही नहीं इस बार विश्वविद्यालय ने जो परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है उसमें रविवार को भी परीक्षा प्रस्तावित है। परीक्षा 28 फरवरी सोमवार से शुरू हो गई है। यह 28 मार्च तक चलेगी।
विज्ञापन
इस बीच पड़ने वाले रविवार के दिन भी परीक्षा होगी। मार्च माह में 13, 20 व 27 मार्च को रविवार के दिन भी पेपर है। जनता कॉलेज बकेवर के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय से तय परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा कराने की तैयारी कर ली गई है।