{"_id":"5d9b7bc68ebc3e93d33e720b","slug":"thimga-stolen-by-thief-etawha-news-knp518354441","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर का ताला तोड़कर 40 हजार का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनरल स्टोर का ताला तोड़कर 40 हजार का माल किया पार
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गोपियागंज इलाके के एक जनरल स्टोर का ताला तोड़कर चोर करीब 40 हजार रुपये का सामान व नगदी ले गए। चोर वाहन से आए थे। उसी वाहन में माल भरकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छानबीन की। चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।
गोपियागंज क्षेत्र में ब्रजमोहन के पुत्र रजनेश व राहुल का मकान बना है। इसी मकान में वह जनरल स्टोर की दुकान किए हैं। इसी क्षेत्र में उनका एक अन्य मकान भी है।
रविवार की रात दोनों भाई दूसरे घर में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने जनरल स्टोर का सामान व नगदी पार कर दी। रजनेश ने बताया कि दुकान के बगल में ही घर में दाखिल होने के लिए दरवाजा लगा है।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ने की बजाय इसी दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर से दुकान में घुसकर वारदात को अंजाम दिया।
रजनेश ने बताया कि चोर दुकान के फ्रिज व फ्रीजर (चिलर) में रखी कोल्डड्रिंक की बोतलें, रिफाइंड के पैकेट, सिगरेट आदि कई आइटमों के साथ तीन दिन बिक्री के रखे करीब 15 हजार रुपये भी ले गए।
रजनेश ने बताया कि कई बार वह अपने दूसरे घर में सोने चले जाते हैं। रविवार को भी चले गए थे। इसी बीच चोरों ने दुकान को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि आसपास के कुछ लोगों ने दुकान के सामने रविवार रात करीब डेढ़ बजे एक चार पहिया वाहन खड़ा देखा था।
उसकी हेडलाइट जल रही थी। चोर इसी वाहन में सामान भरकर ले गए। सोमवार सुबह आसपास लोगों ने ही उन्हें दुकान का ताला टूटे होने की सूचना दी। उन्होंने आकर देखा तो दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। करीब 40 हजार रुपये का सामान चोरी गया है। सूचना देने पर पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की है।