फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thieves took away cash and jewelery from the house

Etawah News: मकान से नकदी-जेवर ले गए चोर

Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and jewelery from the house
बकेवर। थाने के ठीक पीछे बीएसएफ जवान के मकान से 30 हजार की नकदी और साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर चोर चोरी करके ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना के ठीक पीछे इटावा रोड पर रहने वाले राजू अवस्थी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह राजस्थान स्थित जोधपुर में बीएसएफ में तैनात हैं। उनकी पत्नी रीता व पुत्री बकेवर स्थित मकान की ऊपर की मंजिल में रहते हैं। नीचे के हिस्से में एक क्लीनिक संचालित है। बीती चार फरवरी को उन्होंने अपनी पत्नी और पुत्री को जोधपुर बुला लिया था।
विज्ञापन

बताया कि 24 फरवरी को वह 15 दिन की छुट्टी लेकर पत्नी व पुत्री के साथ घर आए।अपना सामान देखा तो रसोई में एक टिफिन में रखी चांदी की पायल गायब थी। पत्नी ने कमरे में रखा सूटकेस देखा तो उसमें रखी एक सोने की चेन, पेंडल, चार अंगूठी, सोने का सुई धागा, चार जोड़ी कान की बाली, नौ चांदी के सिक्के व अन्य जेवरों के अलावा 30 हजार रुपये गायब थे। बीएसएफ जवान ने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि किसी ने ताले की चाबी मिलाकर चोरी की घटना अंजाम दिया है। पीड़ित ने चोरी गए जेवरात की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बताई है। मकान के दरवाजे की न ही कुंडी टूटी है और न ही ताला टूटा है। घटना में किसी करीबी का हाथ होने की संभावना है। थाना प्रभारी आरके शर्मा ने बताया चोरी का मामला संदिग्ध लग रहा है। प्रार्थना पत्र मिला है, छानबीन करके मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed