{"_id":"64b048cd54b96291ec0b4084","slug":"theft-in-mini-secretariat-cctv-cameras-were-also-uprooted-etawha-news-c-216-1-etw1001-540-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मिनी सचिवालय में चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मिनी सचिवालय में चोरी, सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए
Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 14 Jul 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 05 मेज पर कुर्सी रखकर उखाड़ा गया पंखा। संवाद
रिदौली गांव के मिनी सचिवालय में चोरों ने दिया घटना को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। रिदौली गांव में भरथना मार्ग पर स्थित मिनी सचिवालय में मंगलवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर वहां से लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। बदमाशों ने मिनी सचिवालय का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के रिदौली गांव में भरथना मार्ग पर मिनी सचिवालय बना हुआ है। सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष बना हुआ है। बुधवार सुबह पंचायत सहायक अवनीश कुमार मिनी सचिवालय पहुंचे तब उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर कक्ष का ताला टूटा मिला। कंप्यूटर कक्ष में सारा सामान गायब मिला। जिसमें मॉनिटर, सीपीयू, प्रिंटर, इर्न्वटर, छत का पंखा, टीवी, डीवीआर चोरी हो गए, और सीसीटीवी कैमरे चोर उखाड़ ले गए।
पंचायत सहायक ने फोन पर ग्राम प्रधान ध्यानसिंह व पंचायत सचिव शिवम कुमार को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी और लिखित तहरीर थाना पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, चोरों की तलाश की जा रही है।