फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The youth was beaten with sticks and forced to drink dirty water.

Etawah News: युवक को लाठियों से पीटा, गंदा पानी पिलाया

Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
The youth was beaten with sticks and forced to drink dirty water.
इटावा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र नुमाइश सर्कस फील्ड में दो माह पहले आरोपियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई की। बाद में उसे नाली का गंदा पानी पिला दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के बंगाली कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि बीती चार मार्च की शाम करीब पांच बजे उनका भाई राजा बाबू नुमाइश सर्कस फील्ड में था। इसी दौरान वहां मौजूद अजय, पूड़ी और बादल नामक युवकों ने उसे जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। राजा बाबू ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से उस पर हमला बोल दिया। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके भाई को जबरन नाली का गंदा पानी पीने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

घायल राजा बाबू को गंभीर हालत में सैफई और फिर गाजियाबाद के संतोष अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसके सिर का ऑपरेशन हुआ है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के बाद पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर थाना सिविल लाइंस में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed