फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The youth injured in the accident died while being taken to Agra

दुर्घटना में घायल युवक को आगरा ले जाते समय हुई मौत

Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
The youth injured in the accident died while being taken to Agra
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के हर्राजपुर गांव के पास पिकअप की टक्कर से जिम संचालक जयवीर सिंह उर्फ सच्चो की मौत हो गई। हादसे के वक्त जयवीर ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। डॉक्टरों ने सिर पर चोट लगने से मौत होने की बात बताई है।
विज्ञापन

हर्राजपुर गांव निवासी गंभीर सहाय का बेटा जयवीर सिंह उर्फ सच्चो (24) गांव में ही जिम चलाता था। वह शनिवार रात क्षेत्र में स्थित अपने प्लाट से बाइक से वापस घर जा रहा था। गांव में ही एमबीएस स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जयवीर को परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां से जयवीर को मेडिकल यूनिवर्सिटी सैफई भेज दिया गया।
विज्ञापन

देर रात मेडिकल यूनिवर्सिटी परिजन उसे आगरा मेडिकल कालेज इलाज के लिए ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके पर पिकअप छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed