फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The younger brother threw away his mobile and the older brother set a trap in the field.

Etawah News: छोटे भाई ने मोबाइल छीना तो बड़े ने खेत में फंदा लगाकर दी जान

Tue, 31 Mar 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The younger brother threw away his mobile and the older brother set a trap in the field.
इटावा। गांव रूरा में दो भाइयों में मोबाइल के लिए झगड़ा हुआ। छोटे भाई ने बड़े से मोबाइल छीन लिया, इससे बड़ा भाई नाराज होकर घर से निकल गया। सोमवार शाम उसने गांव के बाहर खेत में पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र शव पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशोर ने इस साल हाईस्कूल के पेपर दिए थे।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम रूरा निवासी दीपक राजपूत (17) हाईस्कूल का छात्र था। साथ ही गांव में मेहनत मजदूरी कर परिवार में सहयोग करता था। घर पर एक ही मोबाइल था। सोमवार दोपहर दीपक राजपूत व उसके छोटे भाई राज राजपूत में मोबाइल चलाने के लिए झगड़ा हो गया। राज ने दीपक से मोबाइल छीन लिया। इससे दीपक नाराज होकर खेतों की ओर चला गया। शाम करीब चार बजे उसने खेत में जानवरों को भगाने के लिए बनाए गए पुतले के कपड़े से पेड़ पर फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने दीपक को फंदे पर लटके देख परिजनों को खबर दी। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि मोबाइल के लिए भाइयों में झगड़ा हुआ था। जिस पर बड़े भाई ने फंदा लगा लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed