{"_id":"626d7aabdedf633b226fa3fa","slug":"the-young-man-was-killed-after-fighting-with-his-daughter-etawah-news-knp69413162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी से लड़ाई होने पर की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी से लड़ाई होने पर की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या 34- पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
बेटी से लड़ाई होने पर की थी युवक की हत्या
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, तीन फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। सिविल थाना क्षेत्र के हरदासपुरा गांव में बीते दो अप्रैल को एक युवक शव गांव में पेड़ से लटकता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबाकर किए जाने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक युवक के पिता की तहरीर पर गांव के ही पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी। शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने पूठन गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मामले में फरार तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन अप्रैल को हरदासपुरा गांव निवासी विजय सिंह राजपूत का 21 वर्षीय पुत्र सत्यपाल का शव सुबह घर से कुछ ही दूरी पर नीम के पेड़ से लटका हुआ था। मामले में पिता विजय बहादुर ने गांव के रहने वाले हुकुम सिंह, पूते, ज्योति, सौरव, गौरव और कांती देवी पत्नी हुकुम पर हत्या का आरोप लगाया गया था। पीड़ित का आरोप था कि पानी भरने को लेकर हुकुम सिंह की बेटी से कुछ कहासुनी होने पर परिवार के लोगों ने उनके पुत्र से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी और शव को पेड़ पर फंदे से लटका दिया है। बाद में युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।
एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद से फरार हत्यारोपियों की तलाश में थाना सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई थी। शुक्रवार रात थाना प्रभारी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपित हुकुम सिंह और उसके भाई प्रशांत उर्फ पूते निवासी हरदासपुरा सिविल लाइन को पूठन गांव स्थित शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ पर दोनों भाइयों ने उसकी हत्या की बात को कबूल किया। उन्होंने बताया कि सत्यपाल की हत्या उन लोगों ने हुकुम सिंह पुत्री से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े के विरोध में की थी। बाद में पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को आत्महत्या दर्शाने के उद्देश्य से युवक के शव को पेड़ से लटका दिया था।