फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The woman had committed suicide by hanging

Etawah News: महिला ने फंदा लगाकर की थी आत्महत्या

Sat, 05 Aug 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 05 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The woman had committed suicide by hanging
सैफई। थाना क्षेत्र के नायकपुरा गांव में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। घटना को छुपाने के लिए ससुरालियों ने महिला को सांप के डसने से मौत होने की अफवाह फैलाई थी। पुलिस जांच में निकल कर आया कि महिला ने ससुरालिजनों से तंग होकर आत्महत्या की है पुलिस ने पति सहित ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन

बताते चलें मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के गांव गोदई गोटपुरा निवासी रामनरेश कठेरिया ने गरुवार शाम के समय थाना सैफई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया था कि उनकी पुत्री सपना को नायकपुरा निवासी पति राहुल व ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। मंगलवार को उनकी सपना फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से लगातार नंबर लगाते रहे लेकिन हमारा नंबर नहीं उठाया, गुरुवार दोपहर के समय उनके नजदीकी रिश्तेदार ने उनकी पुत्री की मौत की जानकारी दी। जिस पर वह परिजनों के साथ पुत्री के ससुराल पहुंचे वहां पर ताला पड़ा हुआ और दरवाजे के पास टूटी हुई चूड़ी व बाल पड़े हुए थे और ससुरालीजन फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल ने बताया कि पति राहुल सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि बुधवार को सपना ने घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद उन लोगों ने गांव में महिला की मौत सांप के डसने बताया था। मायके वालों को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया था।

सीओ नागेंद्र चौबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति राहुल, ससुर प्रेमपाल, सास मनोज देवी, ननद काजल व प्रियंका सहित पांच नाम दर्ज व चाचा के लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। अंतिम संस्कार वाली जगह से फॉरेंसिक टीम ने अवशेषों को इकट्ठा किया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed