फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The weather is set to change starting tomorrow; temperatures will drop, accompanied by storms and rain.

Etawah News: कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरेगा पारा

Wed, 27 May 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
The weather is set to change starting tomorrow; temperatures will drop, accompanied by storms and rain.
फोटो 27:: बुधवार को तेज धूप से बचने के लिए अंगोछा ओढ़कर जाते युवा। संवाद
विज्ञापन

- बुधवार को 44 डिग्री पहुंचा पारा, लू और उमस से बेहाल रहे लोग
- 29 मई से दिखेगा नए पश्चिमी विक्षोभ का असर, 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरेगा पारा

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू से बेहाल जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज (गुरुवार) से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके चलते शुक्रवार से आंधी और बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। इससे नौतपा के आखिरी दिनों में तपिश से बड़ी राहत मिल सकती है।
बुधवार को नौतपा के चौथे दिन सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को जमकर रुलाया। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही शुरू हुई गर्म हवाओं और उमस के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर-भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आगामी 29 मई (शुक्रवार) को जिले और आसपास के इलाकों में मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के साथ गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस संभावित मौसमी हलचल के कारण दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को चिलचिलाती धूप और झुलसाने वाली उमस से खासी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-------------------
नौतपा के आखिरी दिनों में मिलेगी राहत
इन दिनों नौतपा चल रहा है, जिसे साल के सबसे गर्म दिन माना जाता है। लेकिन इस बार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता ऐसी है कि यह नौतपा के आखिरी दिनों में दस्तक दे रहा है। अगर शुक्रवार को उम्मीद के मुताबिक बारिश होती है, तो जून की शुरुआत ठंडी और खुशनुमा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed