{"_id":"56e9ad0a4f1c1b5e718b4814","slug":"the-two-sides-clashed-in-the-case-of-transactions-five-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के मामले में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेनदेन के मामले में दो पक्ष भिडे़, पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
घायल नीरज व हरिश्चंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबिया थाना क्षेत्र स्थित गांव आडरपुरा में रुपये के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बसरेहर में भर्ती कराया गया है। गांव आडरपुरा के नीरज पुत्र सगुन चंद्र ने गांव के जितेंद्र को रुपये उधार दिए थे, लेकिन वह रुपये लौटा नहीं रहा था। बुधवार को नीरज ने रुपये वापस करने के लिए तगादा किया तो दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में नीरज व हरिश्चंद्र व दूसरे पक्ष के जितेंद्र , उनके पिता रामस्वरूप व बहन प्रीति घायल हो गई। बाद में गांव वालों ने पहुंचकर बीचबचाव कर दोनाें पक्षों को अलग कराया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर, गांव पुंजा में रंजिश को लेकर भूरे पुत्र श्रीचंद्र व शीतल प्रसाद पुत्र श्रीनारायण के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई। दोनों का सीएचसी बसरेहर पर पुलिस ने डाक्टरी परीक्षण कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।