फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The three samples of milk including dairy

डेरी समेत दूध के तीन नमूने लिए

Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Thu, 17 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
The three samples of milk including dairy
दूध का नमूना भरते मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
होली के त्योहार पर मिलावट करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को विभाग की टीम ने दूधियों को निशाने पर रखा। कामेत और सरायएसर मार्ग पर निकलने वाले दूधियों की टंकी से दूध के तीन नमूने लिए। जबकि एक डेरी पर छापा मारकर दूध का नमूना लिया। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। खाद्य सुरक्षाधिकारी के मुताबिक त्योहार को देखते हुए यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बुधवार को सिविल लाइन थाने की पुलिस के साथ कामेत गांव में पहुंची और शहर में दूध बेचने आने वाले बाइक सवार दूधियों पर निगाह रखी। इस दौरान बढ़पुरा निवासी उदयवीर और उदी मोड़ निवासी नीरज की टंकी से दूध के नमूने लिए। इसके बाद टीम ने सरायएसर मार्ग पर मलाजनी निवासी दूधिया अरविंद कुमार की टंकी से दूध का नमूना लिया।
विज्ञापन



इसके बाद टीम ने सरायएसर स्थित नोवा डेरी पर धावा बोला। डेरी संचालक शंभूनाथ शर्मा की मौजूदगी में टीम ने दूध का नमूना लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी नादिर अली ने बताया कि होली पर्व पर दूध, खोवा और अन्य खानपान की चीजों में मिलावट को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने दुकानदारों व दूधियों को आगाह किया कि वह मिलावटी वस्तुएं न बेचें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जांच में पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यह छापामार अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान टीम में खाद्य सुरक्षाधिकारी गिरीश वर्मा व मानसिंह निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed