फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The tank was not built, the road was uprooted and kept aside.

Etawah News: टंकी तो बनाई नहीं सड़क और उखाड़ कर रख दी

Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The tank was not built, the road was uprooted and kept aside.
लवेदी। विकासखंड महेवा के ग्राम पंचायत बिलहटी में जल जीवन मिशन योजना के तहत तीन वर्ष पूर्व शुरू हुई पानी की टंकी का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोदकर उखाड़ दिया गया है लेकिन धनराशि के अभाव में काम ठप पड़ा है। इससे ग्रामीण उखड़ी सड़कों पर चलने और सूखे नलों से पानी निकलता देखने के इंतजार को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि तीन साल बीत जाने के बाद भी पानी की टंकी का केवल ढांचा ही खड़ा हो पाया है। पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों पर गड्ढों की भरमार है। आवागमन अत्यंत दूभर हो गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है जिससे जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को रोजमर्रा के कामों के लिए इन गड्ढों भरे रास्तों से गुजरना पड़ता है। प्रदेश में 1.5 करोड़ घरों को नल से जोड़ने के लक्ष्य के विपरीत, बिलहटी जैसे गांव इस योजना से वंचित हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की ओर से ब्लॉक और जिला अधिकारियों से कई बार शिकायतें की गईं लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। उनका आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। सहायक इंजीनियर उमेश चौहान ने बताया कि फेज-3 का प्रोजेक्ट फंडिंग की कमी के कारण रुका हुआ है। धनराशि उपलब्ध होते ही काम तेज करने के निर्देश दिए जाएंगे और उखड़ी सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इस मामले में ग्रामीण अब जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed