फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The students saw the sky your city

आसमान से छात्र-छात्राओं ने देखा अपना शहर

Mon, 07 Dec 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 07 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
The students saw the sky your city
स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे एडवेंचरस स्पोर्ट्स मेले में दूसरे दिन स्कूली बच्चों को हाट एयर बैलून की सैर कराई गई। मेले में पहुंचे जिले भर के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एडवेंचरस स्पोर्ट्स का जमकर लुत्फ उठाया। मेले में एक के बाद एक कई विद्यालयों के बच्चों ने हाट एयर बैलून में सवार होकर आसमान की ऊंचाइयों में पहुंचकर अपने शहर को निहारा।
विज्ञापन

 

एडवेंचरस स्पोर्ट्स में दिल्ली से मंगाए गए हाट एयर बैलून का उद्घाटन कर डीएम नितिन बंसल व एसएसपी मंजिल सैनी ने गुब्बारे में सवारी की और आसमान से महोत्सव के नजारे को देखा। इस मौके पर श्री बंसल ने कहा कि इटावा महोत्सव महानगरों में होने वाले महोत्सव की तरह ही ऊंचाईयों को छू रहा है।
विज्ञापन



एसएसपी मंजिल सैनी ने कहा कि इस मेले से शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी हाट एयर बैलून में सवारी करने के साथ कई ऐसे अनुभव हो रहे हैं जो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अभी तक नहीं मिल पाते थे। मेले में एक के बाद एक कई विद्यालयों के बच्चों ने हाट एयर बैलून में सवार होकर आसमान की ऊंचाइयों में पहुंचकर अपने शहर को निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊंचाई पर पहुंचे बच्चे रोमांचित और अचंभित दिखाई दिए कि हमारा शहर ऊंचाई पर पहुंचकर कितना सुंदर दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed