फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The roads were incidents red

हादसों से सड़कें हुईं लाल

Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 24 Jul 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The roads were incidents red

अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भरती कराया गया है।

विज्ञापन


हाइवे पर स्कार्पियो की टक्कर से महिला की मौत
इटावा। फोरलेन हाइवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा बाल-बाल बच गया। चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर बकेवर से वापस घर लौट रहे थे।

आगरा जिले के बिछवा थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी अवनीश (24) अपनी पत्नी संगीता (22), डेढ़ वर्षीय बेटा देव सहित मौसी बेबी (45) पत्नी ग्रीश निवासी करहल जिला मैनपुरी के साथ बाइक से बकेवर कस्बा अपने बीमार मामा को देखने के लिए गया था। शुक्रवार की सुबह सभी लोग एक ही बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े दस बजे जैसे ही उनकी बाइक फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर रेलवे पुल के पास पहुंची तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अवनीश व उसकी पत्नी संगीता के साथ मौसी गंभीर रूप से घायल हो गईं। बेटा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ तीनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान बेबी की मौत हो गई।

दंपति अवनीश और संगीता की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को सैंफई रिम्स रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद मृतक महिला व घायलों को परिवारीजन भी अस्पताल पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक संगीता की हालत ज्यादा नाजुक थी।

जाको राखे साइंयां मार सके न कोय

कार की टक्कर से मां की गोद में मौजूद डेढ़ वर्षीय बेटा देव बाल बाल-बच गया। वह थोड़ा चुटहिल होने से रो रहा था। उसे देखकर लोगों का कहना था कि जाको राखे साइंयां मार सके न कोय।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कार्पियों की टक्कर के बाद देव उछल कर दूर जा गिरा था लेकिन इसके बाद भी बच गया। अस्पताल में रो रहे देव को परिजनों ने पहुंचते ही कलेजे से चिपका लिया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो भाई घायल
बकेवर (इटावा)।
बहन के घर जाने के लिए बाइक से निकले युवकों की मोटरसाइकिल में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा और ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक दो बहिनों के बीच अकेला भाई था। इकलौते बेटे का शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया।

शुक्रवार की शाम को बकेवर कस्बा के मोहल्ला लोहियानगर निवासी विकास (20) पुत्र लाखन सिंह कुशवाहा अपने चचेरे भाई विपिन (18) पुत्र शिवपाल सिंह कुशवाहा के साथ पांच वर्षीय ममेरे भाई सीटू पुत्र प्यारेलाल निवासी अनंतराम को लेकर बहन के घर बकेवर जाने के लिए बाइक से निकला था।

शाम करीब चार बजे जैसे ही वे हाइवे पर बिजौजी गांव के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विपिन ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि विकास व सीटू गंभीर रूप से घायल हो गए।  हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं जानकारी होने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के साथ ही घायलों के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक विपिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसके शव को देखकर परिजन बेसुध होकर विलाप करने लगे। परिजनों ने बताया कि विपिन की छोटी दो बहनें अर्चना (12) व रचना (10) वर्ष हैं। 

ट्रक की टक्कर से कार सवार मामा-भांजे घायल
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार मामा-भांजे घायल हो गए। इसके साथ ही अन्य सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। बालाजी मंदिर में दर्शन करके अपनी कार से लौट रहे लोगों की मार में हाइवे पर इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरारी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने शुक्रवार की शाम को टक्कर मार दी।

हादसे में कार सवार अमित केसरवानी पुत्र रमेश केसरवानी निवासी केशवनगर थाना मड़याव लखनऊ सहित उनके मामा सचिन केसरवानी पुत्र संतोष केसरवानी निवासी सुलेनसराय थाना धूमनगंज, इलाहाबाद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


वहीं शहर के नौरंगाबाद चौराहा के पास बाइक में लोडर की टक्कर लगने से शशांक उर्फ दीपू पुत्र श्यामबाबू यादव निवासी नौरंगाबाद चौराहा घायल हो गया। इसी तरह सरायभूपत के पास लोडर की टक्कर लगने से शशिवाला पत्नी संतोष निवासी लालपुरा कोतवाली घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed