फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The risk of breast and cervical cancer is rising rapidly among women.

Etawah News: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा स्तन व सर्वाइकल कैंसर का खतरा

Fri, 24 Jul 2026 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The risk of breast and cervical cancer is rising rapidly among women.
इटावा। जिले में ओरल (मुंह) और ब्रेस्ट (स्तन) कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साल 2024 में कैंसर के 26 मरीज सामने आए थे, जो 2025 में बढ़कर 37 हो गए। ये आंकड़े जिला स्तरीय अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) की जांचों से मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) के लिए जिला स्तरीय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभियान चलाया जा रहा है। नियमित स्क्रीनिंग के कारण यह वृद्धि पकड़ में आई है। इस अभियान में 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं व युवाओं की ओरल, ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की जांच होती है। जिला अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कुलकर्णी ने गुटखा, पान मसाला और तंबाकू के सेवन को ओरल कैंसर का प्रमुख कारण बताया। खराब ओरल हाइजीन भी समस्या बढ़ा रही है। ये आदतें मुंह में घाव, सफेद धब्बे या नॉन-हीलिंग अल्सर पैदा करती हैं, जो कैंसर में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने ब्रेस्ट कैंसर के मामलों पर जानकारी दी। बदलती जीवनशैली, मोटापा और देर से बच्चे पैदा करना इसके प्रमुख कारण हैं। हार्मोनल असंतुलन और आनुवंशिक कारक भी जिम्मेदार होते हैं। महिलाओं में यह सबसे आम कैंसर बन चुका है। शुरुआती लक्षणों में स्तन में गांठ, आकार में बदलाव और त्वचा पर परिवर्तन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर से बचाव
ब्रेस्ट कैंसर में नियमित व्यायाम, स्वस्थ आहार, स्तनपान, समय पर स्क्रीनिंग (जैसे मैमोग्राफी) पर ध्यान देना चाहिए। गांठ, त्वचा में बदलाव के प्रति सजग रहकर जोखिम को कम किया जा सकता है। इसी तरह मुख के कैंसर से बचाव के लिए गुटखा, पान मसाला, तंबाकू के अलावा शराब का सेवन बिल्कुल न करें। सुबह उठने पर ब्रश जरूर करना चाहिए।

स्तन कैंसर के प्रमुख लक्षण
-स्तन में या बगल के पास एक नई गांठ या ऊतक का मोटा होना महसूस होना।
-किसी एक स्तन का अचानक आकार, रंग या बनावट बदलना या सूजन आना।
-गर्भावस्था या स्तनपान के बिना निप्पल से अचानक साफ़, पीला या खून मिला हुआ रिसाव होना।
-आसपास की त्वचा में पपड़ी बनना या लालिमा आना।
- स्तन या बगल में ऐसा दर्द जो पीरियड्स से संबंधित न हो और लगातार बना रहे।
- आकार या आकृति में परिवर्तन होना।
- सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख लक्षण
- शारीरिक संबंध बनाने के तुरंत बाद या बाद में ब्लीडिंग होना।
- दो पीरियड्स के बीच के दिनों में स्पॉटिंग (धब्बे लगना) या ब्लीडिंग होना।
- रजोनिवृत्ति हो जाने के काफी समय बाद अचानक रक्तस्राव होना।
- सामान्य से बहुत अधिक या लंबे समय तक भारी ब्लीडिंग होना।
- शारीरिक संबंध के दौरान पेल्विक हिस्से में तेज दर्द का अनुभव होना।
साल ओरल कैंसर ब्रेस्ट कैंसर
2024 11 15
2025 13 24
वर्जन
गैर संचारी रोग अभियान के तहत जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर ब्रेस्ट और ओरल कैंसर की स्क्रीनिंग हो रही है। लक्षणों की पहचान होने पर मरीजों का तत्काल उपचार किया जाता है। समय से इलाज होने पर बीमारी की रोकथाम हो सकती है। -डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस, पुरुष जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed