{"_id":"589371d54f1c1b0f0be80b27","slug":"the-prank-began-sambhars-reindeer-safari","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरन सफारी में शुरू हुई सांभरों की उछलकूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरन सफारी में शुरू हुई सांभरों की उछलकूद
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
इटावा सफारी पार्क के क्वारनटाइन हाउस में मौजूद चीतल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सफारी पार्क के लायन सफारी में स्थित ब्रीडिंग सेंटर पर जहां जेसिका के शावक सुल्तान और शिम्बा ने उछलकूद शुरू कर दी है, वहीं दो दिन पूर्व पार्क के हिरन सफारी में सांभरों को दौड़ भाग के लिए पहुंचा दिया गया है। एक दो दिन में यहां क्वारनटाइन में रखे गए चीतलों को भी हिरन सफारी में शिफ्ट कर दिया जाएगा और जल्द हिरन सफारी के द्वार भी पर्यटकों के लिए खुल जाएंगे। इटावा सफारी पार्क के हिरन सफारी के लिए लखनऊ व कानपुर से 20 चीतल व नौ सांभरों को लाया गया था।
इन सभी को अभी तक हिरन सफारी के क्वारनटाइन हाउस में रखकर देखरेख की जा रही थी। नियमानुसार किसी भी जानवर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करते समय एक माह तक विशेष देखरेख में रखा जाता है। इसी के तहत सफारी पहुंचे चीतल और सांभरों को भी क्वारनटाइन हाउस में रखकर डाक्टर उनकी देखरेख कर रहे थे। बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए सफारी प्रशासन ने चीतल और सांभरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस अवधि को बढ़ा दिया था और लगभग तीन माह से यह दोनों ही जानवर सफारी के क्वारनटाइन हाउस में ही डाक्टरों की देखरेख में रह रहे थे।
पिछले एक सप्ताह से मौसम में आए सुधार और सर्दी कम होने के बाद दो दिन पूर्व सबसे पहले सभी नौ सांभरों को हिरन सफारी में खुले घूमने के लिए छोड़ दिया गया।
इन सांभरों को सफ ारी में छोडे़ जाने के बाद भी इनपर ध्यान दिया जा रहा है।सांभरों की देखरेख कर रहे डाक्टर की निगरानी में सुबह शाम उनको एनीमल हाउस में खाने के लिए बरसीन, दाना आदि दिया जा रहा है और सांभरों ने खुले सफारी में दौड़ भाग करनी भी शुरू कर दी है। सांभरों को सफारी में शिफ्ट किए जाने के बाद अब सफारी प्रशासन ने क्वारनटाइन हाउस में रखे गए सभी 20 चीतलों को भी हिरन सफारी में पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी है। एक दो दिन के अंदर ही सभी चीतलों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद उन्हें सांभरों के साथ हिरन सफारी में विचरण के लिए छोड़ दिया जाएगा।