{"_id":"582c92a64f1c1b7b388ff91a","slug":"the-match-ended-in-a-draw-etawah-and-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा व कानपुर का मैच बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा व कानपुर का मैच बराबरी पर छूटा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 16 Nov 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
मैच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक विद्यालयों की 19 वर्षीय बालक/बालिका की कानपुर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता राजकीय इंटर कालेज मैदान पर हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंदू विद्यालय इंटर कालेज जसवंतनगर के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. मुकेश यादव ने की।
मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता के संयोजक चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. उमेश यादव ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रथम लीग मैच में इटावा ने औरैया को हराया। दूसरे लीग मैच में कानपुर नगर ने फर्रुखाबाद को हराया और फाइनल मैच इटावा व कानपुर के मध्य हुआ जो ड्रा रहा।
कानपुर मंडल की इस प्रतियोगिता में इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर चार जनपदों की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता से चयनित अंडर-19 बालिका वर्ग में कानपुर मंडल की टीम का चयन किया गया। संयोजक डा. उमेश यादव ने बातया बालिका वर्ग में दामिनी चौधरी, संजू वर्मा, प्रांशी सिंह, सुधा यादव, दीक्षा वर्मा, अदिति, आराधना, अर्चना, हर्षिता, निकेता, श्वेता सभी कानपुर नगर की और निक्की कुशवाहा इटावा की चयनित हुई।
विज्ञापन
बालक वर्ग में अंकित राय, रजनीश त्रिपाठी, सौरभ जायसवाल, गौरव गुप्ता, जावेद, सुनील शर्मा, गौरव शर्मा, सचिन जेहन सभी कानपुर नगर और इटावा से शैलेश सेंगर, अमन कुमार, शाकिब, गजेंद्र यादव फर्रुखाबाद से, दानिश औरैया से, राघवेंद्र प्रताप सिंह का चयन किया गया।
चयनकर्ताओं में इटावा से मोहम्मद नाजिस, शाहिद अख्तर, आशा वशिष्ठ, जगदीश सेंगर, ज्ञानसिंह यादव, कानपुर नगर से अनुराग मिश्रा, औरैया से रघुराज सिंह, नितिन शुक्ला आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा परिषद के सचिव इंद्रनारायण पांडेय ने किया। अंत में संयोजक डा. उमेश यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।