फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The lover duo ended their life by jumping in front of a train.

Etawah News: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The lover duo ended their life by jumping in front of a train.
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में इटावा भिंड रेलवे लाइन पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन के सामने कूदने वाली किशोरी कक्षा आठ की छात्रा थी और घर से बिना बताए निकली थी। जबकि युवक स्कूल बस में सहायक के रूप में काम करता था। अलग-अलग जाति होने की वजह से परिजनों को दोनों के बीच प्रेम संबंध पसंद नहीं थे। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे सिविल लाइन क्षेत्र में इटावा से ग्वालियर जा रही झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना कंट्रोल रूम को दी, तब जाकर पुलिस को सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। किशोरी की मां ने अपनी 13 वर्षीय बेटी और गांव के ही 18 वर्षीय युवक आकाश के रूप में पहचान की।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह बिना बताए घर से निकल गई थी। आकाश के पिता ने बताया कि उनका बेटा शहर के एक स्कूल बस में सहायक के रूप में काम करता था। गुरुवार रात बेटा घर से कहकर निकला था कि पास के ही एक गांव में गणपति महोत्सव में जा रहा है और रात में वहीं रुकेगा। दोनों की जाति अलग होने की वजह से परिजनों को इनका प्रेम संबंध पसंद नहीं था। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि युवक और किशोरी ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। जांच में पता चला है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका विरोध इनके घर वाले करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed