फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The lift of platform number one was done correctly.

Etawah News: प्लेटफार्म नंबर एक की लिफ्ट कराई गई सही

Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 05 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The lift of platform number one was done correctly.
इटावा। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी लिफ्ट को सही करा दिया गया है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
विज्ञापन



26 नवंबर से खराब चल रही थी। इससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और महिलाओं को बहुत परेशानी हो रही थी। तीन दिसंबर के अंक में अमर उजाला ने यात्रियों की परेशानी दिखाती खबर जंक्शन स्टेश्न की खराब लिफ्ट ने बढ़ाई यात्रियों की दुश्वारियां...शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसका संज्ञान लेकर संबंधित कंपनी के इंजीनियरों ने लिफ्ट को सही किया।
विज्ञापन

सोमवार को इटोस कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि लिफ्ट के कंट्रोल पैनल का साॅफ्टवेयर लॉक हो गया था। वायरिंग कर पैनल बदलने का कार्य किया गया। इस कार्य में तीन दिन का समय लगा। प्लेटफार्म नंबर एक पर कालका, संगम, ओखा एक्सप्रेस के अलावा ग्वालियर जाने वाली ट्रेनें रुकतीं हैं। जबकि शेष ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकती हैं। इनमें कानपुर से नई दिल्ली जाने वाली व लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस जैसी मुख्य ट्रेन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 16 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। लेकिन 84 जोड़ी ट्रेनों में चार ट्रेनों को छोड़कर शेष 80 ट्रेनें प्लेटफार्म नंबर दो से लेकर पांच पर रुकतीं हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों को इन दस दिनों तक आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed