फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The helmet was left hanging on the bike, causing a head injury and causing death.

Etawah News: बाइक पर लटका रह गया हेलमेट, सिर पर चोट लगने से गई जान

Sat, 07 Feb 2026 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The helmet was left hanging on the bike, causing a head injury and causing death.
बकेवर। आगरा-कानपुर हाइवे पर बिजौली ओबरब्रिज के पास हेलमेट बाइक पर लटकाकर गाड़ी चला रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल युवक को 50 शैया अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन

औरैया के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम जगनपुर निवासी शिवा राज उर्फ अवनीश (25) शुक्रवार की सुबह बाइक से इटावा के मानिकपुर मोड़ निवासी चाचा संजय कुमार के घर आया था। वह दोपहर करीब एक बजे चाचा के घर से बाइक से वापस गांव जा रहा था। वह जैसे ही बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली ओवरब्रिज के पास पहुंचा। तभी इटावा की ओर से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को 50 शैया अस्पताल बकेवर लेकर पहुंचे, यहां इमरजेंसी डॉ. पुष्पेंद्र कुमार ने गंभीर रूप से घायल युवक के चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक का हेलमेट उसकी बाइक के शीशे पर लटका हुआ था। यदि युवक हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच भी सकती थी।मृतक युवक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई तो वह रोते बिलखते अस्पताल बकेवर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता राज कुमार मजदूरी करते हैं। मां रेखा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष बकेवर विपिन मलिक पुलिस फोर्स के साथ 50 शैया अस्पताल बकेवर पहुंचे। कस्बा इंचार्ज विनीत पांडेय शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed