फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The government blamed the plight of the farmers: Shivpal

किसानों की बदहाली को केंद्र सरकार दोषी : शिवपाल

Wed, 15 Feb 2017 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 15 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
The government blamed the plight of the farmers: Shivpal
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के अपूरपुर में जनता को संबोधित करते शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amarujala
जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। इसे किसान विरोधी सरकार बताया। कहा कि किसानों को लाभकारी मूल्य न मिलने के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। क्षेत्र के आलू और धान उत्पादक किसानों को फसल की लागत तक नहीं मिल पा रही है। मोदी जी ने नोटबंदी के बाद ये भी नहीं बताया कि इससे देश और देशवासियों को क्या लाभ हुआ।
विज्ञापन


विधानसभा क्षेत्र के अपूरपुर, बेर, बिरसिंहपुर, लखनपुर, पाठकपुरा और खेड़ा बुजुर्ग आदि गांवों में जनसंपर्क के दौरान शिवपाल ने कहा कि क्षेत्र का आलू किसान बहुत बदहाल है। उसे एक पैकेट का मात्र सौ रुपये ही मिल पा रहा है। जबकि उसकी लागत कम से कम चार से पांच गुनी आती है। सपा सरकार ने तो केंद्र को लिखा था लेकिन केंद्र सरकार ने आलू व धान किसानों का लाभकारी मूल्य तय नहीं किया।
विज्ञापन


जिस कारण किसान को अपनी उपज को औने-पौने दामों में बेचना पड़ रहा है। शिवपाल सिंह यादव ने किसानों और ग्रामीणों से कहा कि यदि उन्हें अपनी उपज का सही मूल्य चाहिए तो नेताजी मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली की गद्दी पर भी कब्जा करना होगा। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि विदेशों से काला धन लाकर सबके खाते में 15-15 लाख रुपये जमा कराएंगे लेकिन हुआ क्या। सरकार बनने के कुछ ही माह बाद वादे को जुमला करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed