फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   "The gods have tolerated '

‘देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं’

Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 11 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
"The gods have tolerated '

‘खाने-पीने के चीजों से लेकर तंबाकू सहित अन्य उत्पादों पर देवी-देवताओं की फोटो छापकर उनका अपमान किया जा रहा है। गाय की तस्करी के साथ ही गौ हत्या खुलेआम हो रही है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर सरकार और प्रशासन ने इस पर रोक नहीं लगाई तो प्रदेश भर में आंदोलन किया जाएगा।’ यह बात नवनियुक्त अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं श्रीकालीबाड़ी मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन


मंदिर परिसर में उन्होेंने कहा कि संत समिति ने साधु-संतों की हिफाजत करने का बीड़ा उठाया है। इसके अलावा समाज में व्याप्त कुरीतियों को भी सभी के सहयोग से मिलकर दूर किया जाएगा। कहा, दिनोंदिन सनातम धर्म की उपेक्षा की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रमों व मंदिरों की जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा संत समिति राष्ट्र धर्म व गौरक्षा के प्रति पूरी तरह से संकल्पित है। उन्होंने कहा राम-कृष्ण की जन्मभूमि भारत में सनातन धर्म सुरक्षित नहीं रह गया है। देवी-देवताओं के चित्रों व उनके नामों को तंबाकू सहित अन्य उत्पादों पर छापकर अपमानित किया जा रहा है।

सनातन धर्म में गाय को माता के रूप में पूजा जाता है क्योंकि उनमें 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना गया है। उन्होंने कहा कि गौहत्या तथा गौ तस्करी चरम पर है। इसके लिए पालक भी कम जिम्मेदार नहीं हैं क्यों कि वह दूध निकालने के बाद गाय को इधर उधर भटकने के लिए छोड़ देते हैं।

उन्होंने कहा कि देवी देवताओं का अपमान और गौ हत्या को संत समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। सरकार इसकी रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए। अगर सरकार की ओर से ऐसा नहीं किया जाता है तो पूरे प्रदेश में संत समिति की ओर से आंदोलन किया जाएगा।

प्रेसवार्ता के दौरान विवेक रंजन गुप्ता, राकेश पोरवाल, ओमरतन कश्यप, नितिन जैन आदि उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

‘गाय रखने से बीमारियां होती हैं नष्ट’
इटावा।
नुमाइश मैदान पर आयोजित गौ कथा में दूसरे दिन साध्वी रत्नेश्वरी देवी ने गाय के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यदि गाय को घर में रखा जाए तो जीवन में आने वाली बीमारियां स्वत: नष्ट हो जाती है।

उन्होंने कहा कि गाय भी मनुष्य की भांति संवेदनशील होती है। भागवत की हर कथा गाय से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि गाय की संख्या लगातार घट रही है। यदि हाल रहा तो एक दिन गाय पृथ्वी पर रहेगी ही नहीं। उन्होंने कहा कि गौ माता के लिए लगातार कुछ न कुछ आयोजन करते रहना चाहिए जिससे लोगों में गाय के प्रति जागरूकता आए।


इससे पूर्व कथा आयोजक अनुराग पाठक ने भाजपा नेता रमाकांत शर्मा का स्वागत किया। मयंक विधौलिया ने हिंदूवादी नेता दीपू ठाकुर ने शरद बाजपेयी का स्वागत किया। संचालन आलोक वशिष्ठ ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed