फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The dead body of a newly married woman was found hanging from a noose on the second floor.

Etawah News: नवविवाहिता का शव दूसरी मंजिल पर फंदे से लटकता मिला

Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 28 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a newly married woman was found hanging from a noose on the second floor.
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शांति कॉलोनी में एक घर की दूसरी मंजिल पर नवविवाहिता का शव लटका मिलने पर इलाके में खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पति सहित ससुरालियों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह शांति कॉलोनी निवासी आरती यादव (28) पत्नी स्वप्निल का शव दूसरी मंजिल पर पिलर से घर के बाहर की तरफ लटका मिला। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस व मायके वालों को दी। महिला के शव लटकने की सूचना पर पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर परिजनों की मदद से शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के लोहापुर निवासी गौरव यादव ने बताया कि उसकी बहन आरती की शादी दो दिसंबर 2022 को हुई थी। उसका आरोप है कि पति व ससुराली उसकी बहन को आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। तीन दिन पहले ही 15 हजार रुपये दिए थे, फिर से मांग कर रहे थे। शुक्रवार सुबह जीजा ने फोन पर सूचना दी कि आरती ने फंदा लगा लिया है। आकर देखा तो उसकी लाश छत पर लटक रही थी। आरोप है कि हत्या करके आरती को लटका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed