{"_id":"582898e24f1c1bf77eb3c4ce","slug":"the-current-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 13 Nov 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
बालक की मौत के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम घनश्याम वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के पोल के सपोर्ट वायर में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वहां खेल रहे एक मासूम की मौत हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा निवासी दयानंद अपनी पत्नी समेत जयपुर में प्राइवेट नौकर करते हैं। दयानंद का पुत्र राहुल (7) अपने ताऊ राजकुमार के साथ रहता है। रविवार को दोस्तों के साथ अपने घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते बिजली के पोल के पास पहुंच गया। उसने पोल के सपोर्ट वायर को पकड़ लिया। तार में करंट दौड़ रहा था। करंट ने राहुल को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट लगने की खबर सुन सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया गांव में खंभों पर केबिल बिछाकर विद्युतीकरण किया गया तो ठेकेदार ने कहा था पोल और सपोर्ट वायर में करंट नही आएगा। जिससे सभी लोग निश्चिंत थे। घटना की सूचना पाकर एसडीएम घनश्याम वर्मा भी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों व परिजनों को समझाया और आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। राहुल के ताऊ राजकुमार ने बताया राहुल के माता पिता दोनो जयपुर से आ रहे हैं।
विज्ञापन
विद्युत विभाग की लापरवाही भी सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - आलोक कुमार राय, थानाध्यक्ष ऊसरहार
लगा कि जैसे चल रही सांसे
जिस समय राहुल का शव जमीन पर पड़ा था तभी कुछ लोगों को लगा कि राहुल की सांस चल रही है तो परिजन आनन-फानन में राहुल को लेकर सरसईनावर सीएचसी पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।