फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   The ban is ineffective, passengers are being transported in goods vehicles

Etawah News: रोक बेअसर, मालवाहक वाहनों में ढो रहे सवारियां

Tue, 12 Mar 2024 10:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:52 AM IST
विज्ञापन
The ban is ineffective, passengers are being transported in goods vehicles
इटावा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश बेअसर साबित हो रहे हैं। सड़कों पर मालवाहक वाहनों ट्रैक्टर-ट्रालियों, पिकअप और लोडर में खुलेआम सवारियां ढोई जा रही हैं। कई बार बड़े हादसे होने के बावजूद न तो जिम्मेदार सख्ती दिखा रहे हैं और न ही लोग इसके प्रति जागरूक हो रहे।
विज्ञापन


सड़क हादसों में कमी लाने में जिला इस बार भले ही प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा हो, लेकिन नियमों का पालन न करके लोग अभी भी हादसों को दावत दे रहे हैं। डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा की लगातार हिदायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। वहीं लोगों में भी मालवाहक वाहनों में सफर न करने के प्रति जागरूकता की कमी है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में दिनभर ट्रैक्टर ट्रालियों, पिकअप और लोडर पर लोग सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन




17 अगस्त 2023 को पिकअप चालक मुकेश कुमार (40) निवासी रायपुर, थाना बेला, जनपद औरैया गांव के 15 लोगों को लेकर वृंदावन में मंदिरों के दर्शन कराकर लौट रहा था। जसवंतनगर के फुलरई गांव के पास चालक को झपकी आने पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई, जिसमें चालक की मौत हो गई थी, 15 लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी 2024 को बकेवर-भरथना रोड पर सरिये लादकर जा रहा ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली डंपर से टकराकर पटल गई थी। ट्रैक्टर खंदी में चला गया था। चालक की सरियों के नीचे दबकर मौत हो गई थी, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया था।

महेवा क्षेत्र के लोग अप्रैल 2023 में ट्रैक्टर-ट्राली सवार होकर एक अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे। यमुना तट से लगभग आधा किलोमीटर पहले औरैया बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई थी। इसमें करीब छह लोग घायल हो गए थे, जबकि विकासनगर गांव के दयाराम की मौत भी हो गई थी।





मालवाहक वाहनों पर न चलने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही पिकअप, लोडर और ट्रैक्टर-ट्रालियों पर चलने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। इस संबंध में सभी थानों को एसएसपी साहब की ओर से आदेश दिए गए हैं। सख्ती बरतने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

- ब्रजेश यादव, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed