{"_id":"69b45b9e440cef57b6020d74","slug":"the-alarm-suddenly-started-ringing-in-the-holi-special-train-etawah-news-c-216-1-etw1013-139230-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: होली स्पेशल ट्रेन में अचानक बजने लगा अलार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: होली स्पेशल ट्रेन में अचानक बजने लगा अलार्म
विज्ञापन
इटावा/भरथना। पटना से नई दिल्ली जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन के एसी कोच में शुक्रवार को अचानक अलार्म बजने लगा। ट्रेन को भरथना रोका गया और तकनीकी सुधार के बाद आगे बढ़ाया गया।
शुक्रवार सुबह पटना से नई दिल्ली जाने वाली होली स्पेशल ट्रेन (03293) के एसी कोच एम-6 में सुबह फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म बजने पर रेलवे प्रशासन को जानकारी दी गई। जिसके बाद ट्रेन को 9:36 बजे साम्हो स्टेशन पर रोका गया। यहां जांच में आग लगने जैसी कोई समस्या न दिखने पर चार मिनट बाद फिर ट्रेन को आगे रवाना किया गया लेकिन ट्रेन के आगे बढ़ते ही फिर अलार्म बजने लगा। ट्रेन को भरथना स्टेशन पर लूप लाइन पर रोकने के बाद अलार्म की तकनीकी समस्या दूर कर आगे बढ़ा दिया गया। पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि साम्हो और भरथना के पास तकनीकी खराबी के कारण फायर अलार्म बजा था। उसको ठीक करने के बाद ट्रेन आगे बढ़ा दी गई।