फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   tenis ball change avneesh takdeer

Etawah News: टेनिस की गेंद ने बदली अवनीश की किस्मत, बने मीडियम पेसर

Sun, 15 Jan 2023 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
tenis ball change avneesh takdeer
इटावा। वर्ष 2019 में लंदन में हुए दिव्यांग क्रिकेट विश्व कप में इंग्लैंड को हराने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे अवनीश कुमार तिवारी अब 2023 में होने वाले विश्व कप की तैयारियों में जुट गए हैं। वह टीम की ओर से प्रतिभा दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन

मीडियम पेसर 28 वर्षीय अवनीश ने बताया कि उनकी रुचि टेनिस के प्रति थी और खेलते भी थे। करीब 15 साल टेनिस खेला। एक दिन स्टेडियम में अभ्यास करने के दौरान क्रिकेट के कोच प्रमोद पाटिल ने उन्हें देखा और उनके पास आकर बोले कि क्रिकेट क्यों नहीं खेलते। बताया कि पैर टूटा हुआ है, तब उन्होंने हौसला बंधाते हुए कहा कि चिंता मत करो, तुम्हारी प्रतिभा को परख लिया है। अब क्रिकेट खेलने पर ध्यान दो। उसके बाद से गेंदबाजी करने लगे। गेंद फेंकने की रफ्तार 125 से 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में लंदन में हुए क्रिकेट विश्व कप में जब उन्हें चुना गया तब खुशी का ठिकाना नहीं था। खुशी दो गुना तब हो गई जब पता चला कि उत्तर प्रदेश से वह अकेले खिलाड़ी हैं, जिनका टीम में चयन हुआ था। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया था। भारतीय टीम इंग्लैंड को हराकर विश्व विजेता बनी। हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि 31 जनवरी से एक फरवरी तक कानपुर में होने वाले तीन राज्यों की क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेना है। इसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व हरियाणा की टीमें शामिल होंगी। परिवार में पिता वीरेंद सिंह, मां ललिता देवी और तीन भाई हैं। परिवार में सबसे छोटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed