{"_id":"56751d0cbb2aed82f5a628c442598c24","slug":"temple-decorated-navratra-from-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजे मंदिर, नवरात्र आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजे मंदिर, नवरात्र आज से
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र की शुरूआत आज यानि शनिवार से हो रही है। वैसे तो नवरात्र को लेकर जिले भर के देवी मंदिरों से सप्ताह भर से तैयारी चल रही हैं, लेकिन शुक्रवार को भक्तगण तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। घरों में भी भक्तों को नवरात्र की तैयारी करते हुए देखा गया। बाजार में दिनभर पूजन सामग्री आदि की खरीददारी का दौर चला।
नवरात्र को लेकर शहर के सिद्धपीठ कालीवाहन मंदिर में दिनभर तैयारियां का दौर चला। रंगाई पुताई के साथ ही मंदिर को आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है। दिनभर मंदिर से जुड़े सेवादार तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। अर्द्ध रात्रि से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। इसके साथ ही लखना स्थित कालका देवी मंदिर और जसवंतनगर क्षेत्र के ब्रह्माणी देवी मंदिर में तैयारियां को अंतिम रूप देने में सेवादार जुटे रहे।
चाक चौबंद रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
नवरात्र पर कालीवाहन मंदिर के साथ ही कालका देवी मंदिर और ब्रह्माणी देवी मंदिर में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। कालीवाहन मंदिर में पुलिस बल के साथ पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी विशेष इंतजाम रहेंगे। इसके लिए महिला सिपाहियों को तैनात किया गया है। वर्दी के साथ ही पुलिस के जवान सादा वर्दी में मौजूद रहकर अराजकतत्वों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
सुनवारा बाईपास से गुजरेंगे भारी वाहन
इटावा-ग्वालियर हाइवे पर स्थित कालीवाहन मंदिर में हर वर्ष भारी भीड़ उमड़ती है। भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन किया है। भारी वाहनों को नवरात्र पर यहां से गुजरने की मनाही रहेगी। भारी वाहन मानिकपुर मोड़ से सुनवारा बाईपास होते हुए ग्वालियर हाइवे पर जा सकेंगे।
स्टेशन रोड पर भक्त खाएंगे हिचकोले
नवरात्र की शुरुआत शनिवार से हो रही है। बावजूद इसके मंदिर जाने वाले प्रमुख मार्ग स्टेशन रोड की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढे़ भक्ताें की राह में परेशानी पैदा करेंगे। इसके साथ ही झंड़ा के साथ निकलने वाली शोभा यात्राओं में शामिल भक्तों को भी परेशान होना पड़ेगा।