{"_id":"5fa6ee2e8ebc3e9c0416e2c1","slug":"teachers-demanded-salary-and-promotion-on-time-etawha-news-knp593080750","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय शिक्षकों ने समय से मांगा वेतन और पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय शिक्षकों ने समय से मांगा वेतन और पदोन्नति
विज्ञापन
इटावा। प्रदेश के राजकीय शिक्षकों ने अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर राजकीय शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। ज्ञापन में पदोन्नित और समय से वेतन की मांग प्रमुख हैं।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत संचालित हाईस्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को बजट के अभाव में वेतन कई कई माह विलंब से मिलता है।
ऐसी स्थिति में शिक्षकों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। अन्य राजकीय कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को प्रथम कार्यदिवस में वेतन दिया जाना चाहिए। प्रधानाचार्यों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन
एलटी ग्रेड से प्रवक्ता पदोन्नित का कोटा पूर्ण किया जाए। अधीनस्थ राजपत्रित के शेष पदों पर पदोन्नति की कार्यवाही जल्द पूरी की जाए। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्थानांतरित शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष बीके पाल, अंबुज दुबे, ज्ञान सिंह यादव, सुशील मोहन, रीना कुमारी, दिनेश कुमार कुशवाह, चंद्रपाल सिंह, सचिन जैन, हिमांशु यादव, परम यादव, डा.निधि चतुर्वेदी, अमर सिंह कुशवाह, प्रमोद कुमार कुशवाहा, मंजू पाल, सतेंद्र कुश्तवार, श्वेता अग्निहोत्री, महेंद्र पाल, अवधेश कुमार गौतम, सतीश पोरवाल, प्रकाश गौरव शामिल रहे।