{"_id":"575da3da4f1c1b2b3e11ba69","slug":"tea-shop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय के खोखा में आग से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय के खोखा में आग से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
कार में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत फर्रुखाबाद रोड पर नवीन मंडी में रखे चाय के खोखे में रविवार की दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगने से मंडी में हड़कंप मच गया। लोगों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग से खोखे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला शिवा नगर निवासी बलराम सिंह पुत्र श्रीकांत मंडी में रखे खोखा में चाय बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार को यह अपने खोखे पर बैठे थे । दोपहर करीब डेढ़ बजे खोखे में अचानक आग लग गई। इसमें से आग की तेज लपटें उठने लगीं। मंडी में आग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। इन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पर फ्रेंड्स कालोनी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पीड़ित बलराम सिंह ने बताया कि आग लगने से खोखा सहित करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है। बलराम ने किसी के आग लगाने क ी आशंका जताई है।
विज्ञापन