{"_id":"d07a51fce90485d54b56357579d98dea","slug":"sweater-in-cold-after-chahke-school-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड में स्वेटर पाकर चहके स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड में स्वेटर पाकर चहके स्कूल के बच्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 20 Dec 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना के प्राथमिक विद्यालय खोजीपुरा के बच्चों को स्वेटर बांटे गए। भीषण सर्दी में स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन सोशल वेलफेयर एंड डेवलेपमेंट सोसायटी (स्वदेश) ने किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षाधिकारी अजीत कुमार निगम ने विद्यालय के 36 बच्चों को स्वेटर दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसी सामाजिक संस्थाओं को आगे आकर बच्चों की मदद करनी चाहिए, जिससे बच्चों को भी लाभ मिले। उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें और विद्यालय की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि व ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रामजनम सिंह, उपाध्यक्ष अर्चना चौधरी, सुरेंद्र यादव पप्पू, मीनाक्षी पांडेय, अभिषेक वर्मा, सुनील कुमार, रिंकी कश्यप, योगेंद्र चौधरी, देशदीपक, रविंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।