फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   surabhi entertain with song and albela comedy make people laugh

सुरभि ने छेड़ी सुरों की तान, अलबेला ने हंसाया

Sun, 25 Dec 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 25 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 surabhi entertain with song and albela comedy make people laugh
गायिका सुरभि देव बर्मन। - फोटो : अमर उजाला
इटावा महोत्सव पंडाल में शनिवार रात म्यूजिकल कान्फ्रेंस और कामेडी नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इंडियन आइडल 2010 की प्रतिभागी गायिका सुरभि देव वर्मन ने गीतों से दर्शकों को खूब झूमाया। वहीं दूसरी ओर कामेडियन सुरेश अलबेला, दीपक राजा और बनवारी लाल झोर की जोड़ी ने सभी को खूब ठहाके लगवाए।
विज्ञापन

म्यूजिकल कान्फ्रेंस एवं कामेडी नाइट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शमीम अहमद ने किया। मुंबई के डांस ग्रुप द्वारा देवा श्री गणेशा, ज्वाला तेरी जलती रहे पर डांस कर कार्यक्रम की शुरूआत की। एंकर अलीसा क ी बातों के जादू के साथ मंच पर इंडियन आइडल प्रतिभागी गायिका सुरभि देव वर्मन मंच पर पहुंची और उन्होंने नए जमाने के गीत दुनिया पिप्पल दी, मैं बेबी डॉल द सोने दी से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गायिका सुरभी ने काला चश्मा जंचता तेरे मुखडे़ पर आदि गीतों से समा बांधा। मंच पर कामेडियन सुरेश अलबेला पहुंचे और उन्होंने अपने अंदाज में एक के बाद एक दी गई प्रस्तुति से सभी को खूब गुदगुदाया। लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद मंच पर पहुंची दीपक राजा और बनवारी लाल झोर की जोड़ी ने भी पंडाल में रंग जमा दिया। मुंबई के डांस ग्रुप के द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिस पर पंडाल में बैठे दर्शक झूमते गाते रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक राम किशुन यादव, एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति मौजूद रहे। जिलाधिकारी शमीम अहमद ने सभी कलाकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed