फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sumitra got new life

सुमित्रा को मिली ‘नई जिंदगी’

Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 07 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
sumitra got new life
आपरेशन के बाद मरीज सुमित्रा पाल। - फोटो : अमर उजाला
उप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के एनेस्थिसिया और सर्जरी विभाग ने सुमित्रा पाल (35) के पित्त की थैली की पथरी का दूरबीन विधि से सफल आपरेशन किया। मरीज के दिल में 3.1 सेमी का छेद है। ऐसी स्थिति में मरीज की जान को खतरा भी था। आपरेशन की सफलता पर विभागीय स्टाफ ने खुशी जताई है।
विज्ञापन


एनेस्थिसिया विभाग के डा. राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि मरीज सुमित्रा पाल पित्त की थैली में पथरी के गंभीर दर्द से पीड़ित थीं। उनके दिल में छेद भी है। ऐसे मरीजों के आपरेशन में होश न आने का डर होता है। अचानक ब्लड प्रेशर का गिर जाना या दिल के बैठ जाने का खतरा भी रहता है। उन्होंने बताया कि मरीज सुमित्रा का आपरेशन जरूरी जांच के बाद किया गया। सुमित्रा ने बताया कि लखनऊ के कुछ प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में दिखाया। जहां आपरेशन करनेे से मना करने के बाद उन्होंने सैफई में जांच कराई। जहां उन्हें सकारात्मक नतीजा मिला और आपरेशन के बाद अब वह दर्द से निजात पा गईं हैं।
विज्ञापन

डा. भरत भूषण भारद्वाज नेे एनेस्थिसिया विभाग में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर के निर्देशन में एनेस्थिसिया विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। कुलपति न्यूरो-एनेस्थिसिया विशेषज्ञ हैं। आपरेशन की सफलता पर कुलपति डा. (ब्रिगे) टी. प्रभाकर, चिकित्साधीक्षक डा. (ब्रिगे) एसके गुप्ता, कुलसचिव जितेंद्र प्रताप सिंह, वित्त नियंत्रक पीएन सिंह, विभागाध्यक्ष एनेस्थिसिया प्रो. ऊषा शुक्ला ने विभाग के डा. राकेश बहादुर सिंह, डा. उर्वशी यादव, डा. आर सी यादव और दूरबीन विधि से आपरेशन करने वाले सर्जरी विभाग के डा. अनिल शर्मा, डा. सोमेंद्र पाल सिंह और डा. शेष कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये जटिलता थी
- ऐसे मरीजों के आपरेशन में होश न आने का डर होता है।
- अचानक ब्लड प्रेशर का गिर जाना या दिल के बैठ जाने का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed