फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Successful operation of a brain tumor at the rims

रिम्स में दिमाग के ट्यूमर का सफल आपरेशन

Sat, 24 Jan 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 24 Jan 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Successful operation of a brain tumor at the rims

दिमाग की पांचवीं नस के ट्यूमर का सफल आपरेशन कर रिम्स ने अपना सफलता का एक और अध्याय लिख दिया। रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीके मौर्या ने मरीज श्रीकिशन को आपरेशन के बाद नई जिंदगी दी।

विज्ञापन


फिरोजाबाद के श्रीकिशन (45) जबर्दस्त सिरदर्द की शिकायत रहती थी। विभिन्न जांचों के बाद डॉ. मौर्या ने करीब नौ घंटे आपरेशन के बाद ट्यूमर को निकाल दिया। उन्होंने बताया कि इस ट्यूमर का शुरुआत में पता नहीं चलता है। दो से चार वर्षों में यह बड़ा होने लगता है।
विज्ञापन


इसके बाद कम सुनाई देने, देखने में परेशानी, चक्कर आना, सिरदर्द होने लगता है। इस तरह के आपरेशन की सुविधा गिने चुने चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है। प्रदेश में एसजीपीजीआई और केजीएमयू लखनऊ में ही यह सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर टी. प्रभाकर ने बताया कि सुपर स्पेशिलिटी न्यूरो सर्जरी विभाग के खुल जाने से संस्थान में उत्कृष्ट चिकित्सीय सेवाओं का नया अध्याय जुड़ गया है। डा. मौर्या और अन्य विशेषज्ञों के द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।


न्यूरोफिजीशियन विभागाध्यक्ष डॉ. रमाकांत यादव ने कहा कि भविष्य में न्यूरो सर्जरी विभाग को और उन्नत बनाया जाएगा। इस आपरेशन में ऐनेस्थिसिया डॉ. नीना रायजादा, तकनीशियन मनोज व्यास, डैरिस, योगेश का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed