{"_id":"65fb35b31d58cdd342099224","slug":"stunting-in-a-moving-car-was-expensive-challan-of-rs-10500-etawha-news-c-216-1-etw1001-109984-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चलती कार में स्टंट करना पड़ा महंगा, 10500 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चलती कार में स्टंट करना पड़ा महंगा, 10500 रुपये का चालान
Thu, 21 Mar 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या 28 स्टंट करते वायरल वीडियो। स्रोत:वीडियो ग्रेब
चलती कार से स्टंट करना पड़ा महंगा, 10,500 रुपये का चालान
इटावा। राजा सुमेर सिंह किले की रोड पर चलती कार से स्टंट करते हुए दो युवकों को वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार का 10500 रुपये का चालान कर दिया। रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर पर इस कदर हावी हुआ है कि वह कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अपनी जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के राजा सुमेर सिंह के किले की रोड पर युवाओं ने रील बनाने के लिए यातायात नियमों को तोड़ दिया। दो युवाओं ने चलती कार सनरूफ पर खड़े होकर व खिड़की से लटककर वीडियो बनाई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इटावा पुलिस हरकत में आई। यातायात पुलिस ने कार का 10500 रुपये का चालान कर दिया। कार मैनपुरी जिले के करहल थाना मनौना गांव निवासी आशा देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है। (संवाद)