फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students showed talent

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर

Mon, 07 Dec 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 07 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Students showed talent
इटावा महोत्सव के पंडाल में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी ‘वैलिना’ का शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन जिले के 60 विद्यालयों के दो हजार छात्र-छात्राओं ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर हुनर का प्रदर्शन किया। पर्यावरण, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा व दैनिक उपयोग की चीजों से बनाए गए मॉडलों को खूब पसंद किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम डॉ. नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी व डीआईओएस डॉ. देवेंद्र प्रकाश ने दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया। डीएम ने अपने संबोधन में विज्ञान को जीवन का आधार बताते हुए विज्ञान प्रदर्शनी को बच्चों के लिए जरूरी बताया।
विज्ञापन



डीएम ने विज्ञान बस का निरीक्षण किया और वैज्ञानिकों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शनी में खाद्य पदार्थों की जांच, विज्ञान के दैनिक जीवन में उपयोग पर आधारित व्याख्यान प्रस्तुत किए जाएंगे। इंजीनियरिंग कालेज के शिक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह व डॉ. एनके शर्मा ने बच्चों के मॉडलों को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इससे पहले कार्यक्रम संयोजक संत विवेकानंद सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आनंद ने अतिथियों का माल्यार्पण, शॉल व प्रतीक चिंह्न देकर सम्मान किया। डॉ. आनंद ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में विज्ञान बस आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीष यादव ने किया।



इस मौके पर बीएसए जेपी राजपूत, डायट प्राचार्य ओपी सिंह, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र शर्मा, उमेश यादव, राजकिशोर वाजपेई, गिरिराज नारायन अग्रवाल, प्रधानाचार्य नीलम आनंद आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed