फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student dies in train accident

Etawah News: ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

Sun, 09 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 09 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Student dies in train accident
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विचारपुरा में रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने छात्र के परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

उक्त थाना क्षेत्र के विचारपुरा गांव निवासी श्रीकांत पुत्र शिवराज उर्फ लालू ने बताया कि उसका छोटा भाई आयुष उर्फ सचिन (18) शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे खाना खाकर खेतों की तरफ गया था। शाम करीब सात बजे दिल्ली से कानपुर की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई है। उसने बताया कि आयुष राजकीय इंटर काॅलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहा था और पढ़ने में काफी होशियार था। शिवराज सिंह के दो बेटों में ये छोटा था और इससे छोटी एक पुत्री 11वीं की छात्रा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed